500 रुपए की मामूली रकम के लिए हंसिए से किया सर पर वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

चंद घण्टे के अंदर गंभीर अपराध करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 

 500 रुपए की मामूली रकम के लिए हंसिए से किया सर पर वार

 बिलासपुर:- दिनांक 15.10 2021 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का दीपक यादव भागवत यादव दोनो प्रार्थी के घर आये थे प्रार्थी दीपक यादव से  500 रूपये लेना बाकी था जिसे मांगने आये थे तो भागवत यादव बोला की यदि  पैसा नहीं देते हो तो तुम्हे आज जान से मार दूंगा कहकर धमकी देकर चला गया करीबन 18:45 बजे प्रार्थी अपने घर मे था उसी समय भागवत यादव पुनः गाली गुप्तार करते आया और पैसा 500 रूपये दो कहते हुए प्रार्थी के घर में रखे हसिया से हत्या करने की नियत से उठाकर सिर में मारा जिससे प्रार्थी के सिर में चोट लगकर खून निकला है। पेंट शर्ट खून से भींग गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ट अधिकारीयों को अवगत कराते हुये दिये गये निर्देश पर तत्काल घटना स्थल रवाना होकर आरोपी की पता तलाश कर पकडकर थाना लाया गया आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म करान स्वीकार किया जिसे धारा-294,506,307 गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

आरोपी – भागवत यादव पिता सीताराम यादव उम्र 25 साल सा ग्राम चौराभाठा थाना हिरी जिला बिलासपुर छग

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …