देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन ने नगरवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज की बधाई और शुभकामनाएं दी
मुंगेली 03 अक्टूबर 2021// देवांगन समाज के अध्यक्ष श्री आनंद देवांगन ने नगरवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है । श्री देवांगन ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि
देवराज इंद्र के अनुसार देवी लक्ष्मी रिद्धि, सिद्धि, और बुद्धि देने वाली है। वह,धन, बुद्धि, सफलता, मंत्र सिद्धि,मोक्ष प्राप्ति की दाता है, योगशक्ति का आधार है। इसी कारण देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद के बिना यह सब प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है इसलिए दीवाली में कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दिये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें।