Breaking News

पैसे को लेकर हुआ विवाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से किया निर्मम हत्या,, पुलिस ने किया खुलासा

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

    बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम बड़े बरर में हुई हत्या की रिपोर्ट के 48 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी गिरफ्तार।  

पत्नी से पैसे मांगने पर नही देने के कारण पत्नी की कर दी हत्या।                             

कोटा – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार   दिनाँक 22.11.21 के रात्रि 8बजे से 23.11.21के प्रातः 5:30बजे के बीच प्रार्थिया के सास उमाबाई यादव ने ससुर जोगीराम यादव को पैसे नही देने की बात को लेकर रात्रि में धारदार हथियार से वार कर उमाबाई की हत्या कर देने की संदेह व्यक्त किया । प्रार्थिया  की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया बाद धिकारियों  पुलिस अधीक्षक  जिला बिलासपुर  दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण  रोहित झा को अवगत कराया गया। आरोपी को तत्काल गिरप्तार करने को निर्देशित किया गया था के परिपालन में  अनुभागीय अधिकारी  पुलिस कोटा श्री आशीष अरोरा  के निर्देशन में फरार संदेही की लगातार पता तलाश की जा रही थी कि  दिनाँक 25.11.2021 को मुखबिर से संदेही के बारे में जानकारी प्राप्त हुआ जिस पर से  जोगीराम यादव उर्फ सोनू पिता सुकालू यादव उम्र 65 साल साकिन बड़े बरर चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जिसमें आरोपी ने अपनी पत्नी मृतिका उमा बाई के द्वारा पैसे मांगने पर नही देना और घर के पैसे को चुरा कर उसके ससुराल वालों को देने की संका पर गुस्से से कुल्हाड़ी से कई बार मार कर हत्या करना स्वीकार करने से आरोपी जोगी राम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मामले में चौकी प्रभारी अजय वारे,थाना प्रभारी सकरी प्रसाद सिन्हा ,प्रआर 764,394,155 आर  1425,832, की सराहनीय भूमिका रहा।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …