Breaking News

बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए ओपन हाउस कार्यक्र

छःग  ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

मुंगेली – मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति क्रियान्वित चाइल्ड लाइन 1098 परियोजना के द्वारा दिनांक 30 नवम्बर 2021 को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पड़ियाईन, विकास खंड पथरिया, जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ में

बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए ओपन हाउस कार्यक्रम का आयोजन किया गया  ! कार्यक्रम का मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती जागेश्वरी घनश्याम वर्मा जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्षता श्रीमती भगवती रामेश्वर ध्रुव ग्राम पंचायत सरपंच, विशिष्ट अतिथि श्री आलोक सुबोध थाना प्रभारी पथरिया, घनश्याम वर्मा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, ओमप्रकाश साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधक समिति, श्रीमती कमला खलखो प्राचार्य, श्री राजेन्द्र साहू सरपंच रोहराकला, सुखदेव वर्मा सरपंच प्रतिनिधि सेंदरी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया  !

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती जागेश्वरी घनश्याम वर्मा जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि चाईल्ड लाईन पूरे भारत में संचालित है किसी बच्चों को आश्रय की जरूरत हो, कोई बच्चों को पीट रहा है, अनाथ, गुमशुदा, लापता, शोषित, बाल श्रम, बाल विवाह हो रहा है तो चाइल्ड लाइन 1098 में फोन करके उन बच्चों की मदद कर सकते हैं  ! बच्चों की सुरक्षा हम सबका जिम्मेदारी है आयोजित कार्यक्रम की सराहना किया गया ! श्री आलोक सुबोध थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर क्राइम, बच्चों की सुरक्षा एवं गुड टच एवं बैंड टच की जानकारी दिया गया  !  ओपन हाउस कार्यक्रम में उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन ने बताया की चाईल्ड लाईन 24 घंटा फोन एवं आउटरीच सेवा है, उन बच्चों के लिए जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत है  ! पीड़ित क्षतिपूर्ति,  किशोर न्याय बालकों के देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी दी गई  !  कोरोना संक्रमण के बचाव की जानकारी दी गई शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए हैंडवास सैनिटाइजर एवं शारीरिक सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया  ! बच्चों के द्वारा बाल श्रम, बाल विवाह, नशा मुक्ति, बेटी बचाव के संबंध में नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया ! बच्चों के द्वारा रंगोली, चित्रकला, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया गया, कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को पेन, कापी से पुरुस्कृत किया गया ! कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता शिक्षक पवन कुमार मिरे एवं नाथुराम ध्रुव ने किया  ! इस कार्यक्रम में उमाशंकर कश्यप केंद्र समन्वयक, निशा यादव काउंसलर, टीम मेम्बर लक्ष्मीनारायण सोनवानी,  संजय बघेल, सविता कार्के, प्रभा जांगड़े, व्याख्याता शिक्षक ए. डी. पात्रें, एन.आर. ध्रुव, ए.डी.कुर्रे, एच. के. काठले, एन.के.बांधे, श्रीमती डी. कौशिक, श्रीमती एस. मिर्की, श्रीमती आर.सत्यार्थी, उपसरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं ग्रामीण, बालक एवं बालिका की उपस्थिति रहे 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …