ईंट भट्टों पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के साथ साथ दिया जा रहा है पौष्टिक आहार जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि से दी जा रही है पौष्टिक आहार

पी बेनेट 7389105897

ईंट भट्टों पर काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के साथ साथ दिया जा रहा है पौष्टिक आहार 

जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि से दी जा रही है पौष्टिक आहार

मुंगेली/जिले के पंजीकृत 8 ईंट भट्टों पर काम करने वाले श्रमिकों के 3 से 6 वर्ष के 129 बच्चों के लिए स्थापित झूलाघर में बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ साथ अब पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में चना, गुड़, मुर्रा दिया जा रहा है। बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में चना, गुड़, मुर्रा देने की शुरूआत आज 01 फरवरी से हो गया है। बच्चों को जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि से पाठ्य सामग्री के साथ साथ पौष्टिक आहार के रूप में चना, गुड़, मुर्रा दिया जा रहा है।श्रम पदाधिकारी ने आज यहां बताया जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम सुरेठा में मेसर्स रामकिशोर चक्रधारी, ग्राम सुरदा में मेसर्स दानेश्वर साहू, ग्राम चिचेसरा में मेसर्स हेमंत साहू, ग्राम रामगढ़ में मेसर्स संतोषी ब्रिक्स, विकासखण्ड लोरमी के ग्राम पुटूपारा में मेसर्स श्यामकुमार प्रजापति एच यू एफ, ग्राम जमुनाही में केशरवानी ब्रिक्स, ग्राम तुलसाघाट में ओके ब्रिक्स एण्ड ट्रांसपोर्ट और विकासखण्ड पथरिया के ग्राम खजुरी में जमुना पाण्डेय ईंट भट्ठा के नाम से ईंट भट्ठा संचालन किया जा रहा है। इन सभी ईंट भ्ट्ठों कार्यरत श्रमिकों के बच्चों के लिए झूलाघर की स्थापना की गई है। ईंट भट्टों पर काम करने वाले श्रमिकों के 3 से 6 वर्ष के 129 बच्चों को जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि सेे पाठ्य सामग्री के साथ पौष्टिक आहार के रूप में चना, गुड़, मुर्रा दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक झूलाघर में बच्चों की देखरेख के लिए सहायिका की नियुक्ति भी की गई है। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …