Breaking News

देवांगन समाज के युवा टीम द्वारा 01 क्विंटल 01 किलो दूध से माँ अंगारमोती मन्दिर में किया दुधाभिषेक

पी बेनेट 7389105897

देवांगन समाज के युवा टीम द्वारा 01 क्विंटल 01 किलो दूध से  माँ अंगारमोती मन्दिर में किया दुधाभिषेक 

देवांगन समाज के अध्यक्ष सहित युवाओं के टीम ने पूजा अर्चना कर सुख, शान्ति और खुशहाली की कामना

मुंगेली-बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां अंगारमोती माता परमेश्वरी मंदिर पंडरिया रोड पुराना पानी टंकी के पास धूमधाम से मनाया जा रहा है । जिसे देखते हुए देवांगन समाज के युवा टीम द्वारा 01 क्विंटल 01 किलो दूध से  माँ अंगारमोती माता परमेश्वरी मन्दिर में दुधाभिषेक करते हुए  समाज की सुख, शान्ति, भाई चारे और खुशहाली की कामना की । इस अवसर पर देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद  देवांगन ने सभी नगरवासियों को बसन्त पंचमी  की बधाई देते हुए कहा कि देवांगन समाज के कुल देवी माँ परमेश्वरी है। जिसकी आशीर्वाद से मुंगेली देवांगन समाज आज  एक अलग पहेचान बना चुके है।  युवा टीम के अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन  ने   समाज के बुजुर्ग, वरिष्ठ, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को बसंत पंचमी के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत ही ईमानदार और लगन से काम करने वाला समाज के रूप में हमारे समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक समाज होने के बाद भी समाज अपनी विशिष्ट पहचान को बचा कर रखे है। इस अवसर पर विष्णु देवांगन, पप्पू देवांगन, रवि देवांगन सीजी 28, नानू देवांगन, गज्जू देवांगन, परमेश्वर देवांगन, कोमल देवांगन यूटूबर सहित बड़ी सँख्या में माता की अनुयायी मौजूद थे। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …