पी बेनेट 7389105897
जिले के ग्राम दाऊकापा के धान विक्रय करने वाले किसान बसावन साहू का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत
धान विक्रय के संबंध में साहू ने किया अपने अनुभवों को साझा
मुंगेली// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य विगत 01 दिसम्बर से आज 07 फरवरी तक किया गया। जिले के विकासखण्ड मुंगेली के धान उपार्जन केन्द्र जरहागांव में धान खरीदी के अंतिम दिन आज 07 फरवरी को धान विक्रय करने वाले ग्राम दाऊकापा के किसान श्री बसावन साहू का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और धान विक्रय के संबंध में उनके अनुभवों को साझा किया गया। किसान श्री बसावन साहू ने बताया कि कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर धान खरीदी हेतु बेहतर व्यवस्था की गई थी। अवैध रूप से धान बचने वाले कोचियों और बिचाौलियों पर सतत निगाह रखी गई थी। जिसके फलस्वरूप अवैध रूप से धान बचने वाले कोचियों और बिचाौलियों का मकसद पूरा नहीं हुआ। उन्होने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि धान उपार्जन केंद्र में उनके द्वारा दो बार धान बेचा गया। लेकिन बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई। उन्हे धान उपार्जन केंद्र में सरलता से टोकन प्राप्त हुआ। पहली बार उनके द्वारा 97 क्विंटल और दूसरी बार 19.2 क्विंटल धान का विक्रय किया। धान उपार्जन केंद्र में उनके द्वारा लाये गये धान को बहुत अच्छे से तौल किया गया। तौल में उन्हे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। धान उपार्जन केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए पानी, छाया आदि की व्यवस्था की गई थी। धान विक्रय के पश्चात् उन्हे समय पर धान विक्रय की राशि प्राप्त हुई है जिससे वे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी देवेन्द्र बग्गा उपस्थित थे।