Breaking News

बिहान योजना महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की एक अनूठी पहल – जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू

पी बेनेट 7389105897

जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू पहुँची ग्राम पंचायत लोहड़िया के आश्रित ग्राम रामपुर 

बिहान योजना महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की एक अनूठी पहल – जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू

मुंगेली// जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने आज जिले के ग्राम पंचायत लोहड़िया के आश्रित ग्राम रामपुर पहुँचे और वहां महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने बताया कि संस्था महिला स्व सहायता समूह द्वारा उन्हें व उनके परिवारों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार समूह से जुड़ी महिलाओं को कम्पोस्ट जैविक खाद बनाकर विक्रय करने  तथा उन्हें तकनीकी ज्ञान देना भी संस्था का उद्देश्य है।     उन्होंने बताया कि बिहान योजना महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की एक अनूठी पहल है। इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व सहायता समूहों को कौशल विकास उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे महिलाएं स्वरोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। उन्होंने बताया कि सहायता समूहों को समय की आवश्यकता देखते हुए मास्क बनाना, डिटर्जेंट पाउडर, अचार व अन्य गृह उपयोगी वस्तुएं बनाने तथा उनके वितरण के बारे में समूह की सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी।  इस अवसर पर जनपद सदस्य कौशल्या साहू, क्लस्टर अध्यक्ष आराधना तिवारी, सचिव संतोषी राजपूत सहित बड़ी सँख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। इसके पूर्व जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू की गठन द्वारा श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …