चेण्ड्रीचण्ड महोत्सव पर आज सिंधी समाज द्वारा झुलेलाल सांई के जन्मोत्सव को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

पी बेनेट 7389105887

तखतपुर_ चेण्ड्रीचण्ड महोत्सव पर आज सिंधी समाज द्वारा झुलेलाल सांई के जन्मोत्सव को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।   मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात शोभायात्रा बाहराणा साहब की निकाली गई। जहां सभी समाज और संगठनों ने स्वागत किया।प्रतिवर्ष चेण्ड्रीचण्ड महोत्सव सिंधी समाज द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है

लाल सांई झुलेलाल का जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई इसके बाद झुलेलाल जी की  मंदिर में आरती के पश्चात युवाओं द्वारा बाईक रैली के साथ पुराना बस स्टैण्ड पर शरबत वितरण किया गया।  दोपहर में बाहराणा साहब  की पूजा अर्चना विजय कारडा, राजू मंछानी, हीरा नत्थानी, अध्यक्ष राकेश मंदानी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। शाम 4 :30 बजे बाहराणा साहब की शोभायात्रा निकाली गई जहां संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने समाज के बीच उपस्थित होकर कहा कि सिंधी समाज का इतिहास सबसे पुराना है आज संघर्ष के बाद समाज में जो एकजुटता दिखी है इसी कारण आज सिंधी समाज हर क्षेत्र में हुनर दिखा रहा है। शोभायात्रा का स्वागत प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर, सिक्ख समाज, पुष्पा मुन्ना श्रीवास, व्यापारी संघ, भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय, आर्टआफ लिविंग परिवार के द्वारा स्वागत कर पूजा अर्चना की गई। बधाई देने वालों में प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाण्डेय, पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड, अशोक ठाकुर, मुन्ना श्रीवास, ईश्वर देवांगन, बिहारी देवांगन, बाला सिंह, जितेंद्र शुक्ला, त्रेतानाथ पाण्डेय, मुकीम अंसारी, कैलाश देवांगन, सुनील आहुजा, लक्ष्मी यादव, सुरेश ठाकुर, आतमजीत सिंह मक्कड, बृजपाल सिंह हूरा, कुलवंत सिंह हूरा, डाजी हूरा, रोचीराम तोलानी विक्रमसिंह ठाकुर अनिल ठाकुर सुनील जांगडे, कृष्ण कुमार साहू, विमला जांगडे, काशी देवांगन, हरविंदर हूरा, शिव देवांगन, बबलू गुप्ता, नट्टू जायसी, नैन लाल साहू, राकेश मंदानी, किशन सचदेव, राजकुमार मंछानी, हेमराज मंगलानी,  टेकचंद कारडा, दिलीप तोलानी, प्रकाश चंदानी, परमानंद कुकरेजा, अजय भारती, कमल जसुजा, नोतन टेकवानी, मुरली गागवानी, विनोद तोलानी, करमचंद टेकवानी, मुरली रमानी,  अमित मंदानी, अन्नु कुकरेजा, अवि मंगलानी, चंचल कारडा, चंदीराम चंदानी, रमेश होतचंदानी, रमेश कारडा, रमेश मंदानी, पूरन कारडा, बलराम टेकवानी दिनेश वाधवानी सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं बाहराणा साहब का विसर्जन मनियारी नदी स्थित एनीकट में किया गया। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …