Breaking News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

पी बेनेट 7389105897

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

मुंगेली– नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद अरुण साव जी की भाजपा मंडल जरहागांव में प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया, भाजपा मंडल जरहागांव क्षेत्र के बरेला,जरहागांव, दशरंगपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया,
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ विधायक पुन्नू लाल मोहले ,पूर्व सांसद लखन लाल साहू,  अध्यक्ष  शैलेश पाठक,भाजयुमो अध्यक्ष तरुण खांडेकर,जिला सदस्य दुर्गा साहू का स्वागत किया गया।

इन्होंने किया स्वागत की भब्य तैयारी

बरेला में जरहागांव मंडल अध्यक्ष नरेश पटेल,राकेश बैस, केशरवाडीह सरपंच राज साहू  ,पूर्व भाजपा मंडल जरहागांव अध्यक्ष, कोसमा  सरपंच उमाशंकर साहू, भाजपा महामंत्री नितेश भारद्वाज, महामंत्री रामकुमार साहू, दशरंगपुर सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार साहू, डोमनपुर सरपंच प्रति निधि,विनय सोनी,लोहड़िया सरपंच मीना राज लहरे ,बरदुली सरपंच राजेन्द्र टंडन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनोज साहू

इन्होंने किया स्वागत

युवा मोर्चा से तरपन साहू, अनिल कश्यप, चंद्रकांत वैष्णव,दिनु साहू,बंटी सेमरिया, नागेश्वर जायसवाल, जगदीश साहू, मनोज जायसवाल,उदय जायसवाल, मंडल महामंत्री अश्वनी कश्यप, अमित कश्यप, अंजू राजपूत, के साथ अनेक लोगों ने किया स्वागत


ऐतिहास स्वागत के दौरान जरहागांव व दशरंगपुर में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मोतीचूर के लड्डूओ से तौला गया ,इस दौरान जितना वजन श्री साव जी है उतनी ही लड्डू से तौलकर उन्ही लड्डू से सभी एक दूसरे को बधाई देते मुह मीठा कराया गया

प्रदेशाध्यक्ष सांसद अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि यदि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता हैं तो मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता आज प्रदेश अध्यक्ष बनकर आप सबो के मध्य खड़ा है ये सब भाजपा की देन है जिन्होंने हर किसी को मौका देता है यदि मुंकिंन है तो भारतीय जनता पार्टी में है,सदा मेरे पार्टी के उत्थान के दिशा में कार्य करूंगा जिसके लिए भाजपा ने मुझपर विश्वास दिखाया है जरूर खरा उतरूंगा आज जो सम्मान मुझे मिला है ये भाजपा का है इसके लिए सभी को बहुत बहुत धन्यवाद, जरहागांव भाजपा मंडल में ऐतिहासिक स्वागत के दौरान हजारों लोग मौजूद रहे

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

घनश्याम श्रीवास राष्ट्रीय सेवा रत्न से हुए सम्मानित

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट घनश्याम श्रीवास राष्ट्रीय सेवा रत्न से हुए सम्मानित तखतपुर..प्रभु …