मुंगेली-महिलाओं द्वारा की जा रही आजीविकामूलक कार्यों को देखकर हुए गदगद, की सराहना

पी बेनेट 7389105897

विधायक  धर्म जीत सिंह और राज्य स्तर पर गठित टीम के द्वारा किया गया ग्राम दुल्लापुर और बिजराकछार के गौठान का निरीक्षण

महिलाओं द्वारा की जा रही आजीविकामूलक कार्यों को देखकर हुए गदगद, की सराहना

मुंगेली – राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के तहत गौठानों से जुड़कर जिले के स्व सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं मजबूत हो रही हैं। इसी कड़ी में गौठान के माध्यम से हो रहे महिलाओं की समृद्धि और विकास को जानने के लिए कल 05 दिसंबर को लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  धर्मजीत सिंह और संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं  संजय चंदन त्रिपाठी, मंत्रालय में पदस्थ पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विभाग के उपसचिव श्रीमती तुलिका प्रजापति जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम दुल्लापुर और बिजराकछार के गौठान पहुंचे और गौठान से जुड़े ग्राम दुल्लापुर के जय गोड़वाना आदिवासी महिला स्व सहायता समूह एवं बिजराकछार के शिवशंकर स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। चर्चा के दौरान ग्राम दुल्लापुर के जय गोड़वाना आदिवासी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौठान में बकरीपालन, मुर्गीपालन के साथ-साथ सामुदायिक बाड़ी विकास के अंतर्गत प्याज, आलू, जिमीकंद, टमाटर, मिर्च आदि की खेती करने के बारे में जानकारी दी। इससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है, जो उनके आर्थिक समृद्धि में सहायक साबित हो रहा है।

विधायक  धर्मजीत सिंह ने उनके कार्यों की तारीफ करते हुए उनसे 500 रूपए की आलू खरीदने की शुरूआत की। इसी तरह ग्राम बिजराकछार के शिवशंकर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा वर्मी खाद निर्माण एवं बिक्री किया गया है। सामुदायिक बाड़ी के अंतर्गत 01 एकड़ में 06 क्विंटल जिमीकंद की बुआई की गई। जिसमें लगभग 25 से 30 हजार रूपए की लागत आई। फसल आने पर 60 से 70 हजार रूपए की आमदनी होने की बात कही। विधायक और अधिकारीगण स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही आजीविकामूलक कार्यों को देखकर गदगद हो गए। इस अवसर पर विधायक और संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एवं पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विभाग के उपसचिव ने विभागीय अधिकारियों को स्व सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों की सतत् निगरानी करने एवं तकनीकी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। तत्पश्चात् विधायक  सिंह और संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं  त्रिपाठी एवं पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विभाग के उपसचिव श्रीमती प्रजापति ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविकामूलक इस महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डाॅ. आर. एम. त्रिपाठी, उद्यान विभाग के सहायक संचालक  सतीश पाण्डेय, लोरमी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  राजीव तिवारी सहित दोनों ग्राम के सरपंच एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …