आगामी खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान

पी बेनेट 7389105897

आगामी खरीफ विपणन वर्ष में किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान

जिले के किसानों में खुशी का माहौल, मुख्यमंत्री श्री बघेल का जताया आभार

मुंगेली – मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हितों में बड़ा फैसला लेते हुए आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री के इस किसान हितैषी फैसले से जिले के अन्नदाता किसानों में खुशी का माहौल है। वहीं किसानों ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि अब तक पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी की जाती थी। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। ग्राम सिंघनपुरी के किसान श्री दिनेश साहू ने बताया कि इस फैसले से किसानों को फायदा होगा और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। 15 क्विंटल बेचने के बाद शेष धान को कम मूल्य में बाहर बेचना पड़ता था, जिससे हमें काफी नुकसान होता था। उन्होंने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।  प्रवीण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री  बघेल के नित नए-नए फैसले से वे काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे अपनी 20 एकड़ खेत का 300 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेच पाते थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद वे 400 क्विंटल धान बेचेंगे। युवा किसान  ठाकुर राम साहू ने बताया कि पहले खेती घाटे का सौदा होता था, लेकिन मुख्यमंत्री के किसान हितैषी फैसले से अब खेती में अधिक लाभ हो रहा है और खेती में रूचि भी बढ़ी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …