Breaking News

छापेमार कार्यवाही कर 120 लीटर कच्ची शराब व 1980 किग्रा महुआ लाहन जप्त

ब्यूरो रिपोर्ट

छापेमार कार्यवाही कर 120 लीटर कच्ची शराब व 1980 किग्रा महुआ लाहन जप्त

मुंगेली/ कलेक्टर  राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री पर छापेमार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम परसवारा, शिकारीडेरा (पहाड़ी के पास) में छापामार कार्यवाही कर 120 लीटर कच्ची शराब और 1980 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल दाखिल कर आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में सहायक आयुक्त आबकारी  जी.एस. नुरूटी, वृत्त प्रभारी अधिकारी  अमित शाह, आबकारी उप निरीक्षक  विशेन चंद्रवंशी एवं पुलिस विभाग, आबकारी स्टॉफ और नगर सैनिक उपस्थित थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने फाइनल में बनाई जगह, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

🔊 Listen to this तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने …