Breaking News

सम्मान समारोह आयोजन कर संकुल प्राचार्य को दी गई विदाई

ब्यूरो रिपोर्ट

सम्मान समारोह आयोजन कर संकुल प्राचार्य को दी गई विदाई

मुंगेली _ विकासखंड मुंगेली के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल धनगांव गोसाई के संकुल प्राचार्य एम. एल. मेहर  को संकुल स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। मेहर  अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत प्राथमिक शाला
डोमनपुर में सहायक शिक्षक के रूप किए। कर्मठता लगन से अध्यापन कार्य कराते हुए विभिन्न अकादमिक पदो पर आसीन हुए। अड़तीस साल सेवा देने बाद कुशल नेतृत्व करते हुए संकुल प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। बालिका शिक्षा , बेटी बचाओ_ बेटी पढ़ाओ , कोरोना काल में हाई स्कूल धनगांव गो . में शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन, पढ़ई तुंहर दुवार , शैक्षिक गुणवत्ता सुधार सफल नेतृत्व के लिए शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इनके पढ़ाए हुए कई बच्चें उच्च पदों पर आसीन होकर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इन्होंने जीवन में अनुशासन, समय महत्व , अपने कार्य के प्रति ईमानदारी , बच्चों को शिक्षा के साथ – साथ संस्कार को अहम स्थान दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रघुनंदन प्रसाद साहू जी किए। बच्चों के द्वारा शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे शिक्षा प्रेमी एपीसी अशोक कश्यप ,बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, दशरंगपुर डीडीओ शशि घोसले, व्याख्याता सरोजिनी तिर्की, रामकुमार कश्यप , महेंद्र पाठक, धनेश्वरी जोशी,सीमा भारतद्वाज, एसएमडीसी अध्यक्ष नरेंद्र बघेल, प्रधान पाठक धर्मेंद्र कश्यप ,मनोज जायसवाल भागीरथी साहू, कार्यवाहक संकुल शैक्षिक समन्वयक गोविंद पटेल के अलावा अन्य शिक्षकों ने भी सेवानिवृत संकुल प्राचार्य के व्यक्तित्व की प्रशंसा की। उक्त विदाई समारोह की अध्यक्षता ग्राम सरपंच वेदराम बंजारा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सचिव झूला राम , सीएसी उमेश कश्यप ,शत्रुहन साहू, गौकरण डिंडोले,प्रमोद ध्रुव , गनपत ध्रुव, बलराम साहू,जवाहर लाल डडसेना, सुभाष चतुर्वेदी , घनश्याम लहरे, अनिता लहरे, कन्याकुमारी पटेल, नम्रता मसीह, बसंती कुजूर , गणमान्य नागरिक व  छात्र  छात्राएं मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …