मुख्यमंत्री  साय ने किसानों के खाते में किया 145 करोड़ से अधिक राशि का ऑनलाइन अंतरण

ब्यूरो  रिपोर्ट

सुशासन दिवस पर जिले के 87 हजार से अधिक किसानों के खाते में 145 करोड़ रूपए से अधिक बोनस राशि अंतरित

मुख्यमंत्री  साय ने किसानों के खाते में किया राशि का ऑनलाइन अंतरण

उप मुख्यमंत्री  साव लोरमी में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, किसानों को प्रदाय किया बोनस राशि का प्रमाण पत्र

मुंगेली – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। जिले के 87 हजार 36 किसानों के खाते में 145 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपए से अधिक की लंबित बोनस राशि अंतरित की गई, इनमें वर्ष 2014-15 में जिले के कुल 42 हजार 254 किसानों को 69 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक की राशि और वर्ष 2015-16 में 44 हजार 782 किसानों को 76 करोड़ 03 लाख रुपए से अधिक की राशि शामिल है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रदेश सहित जिले के किसानों को दो साल बकाया बोनस राशि ऑनलाइन अंतरित किया और किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही वर्चुअल माध्यम से लाभान्वित किसानों से रूबरू भी हुए। जिले के विकासखंड लोरमी में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री  अरूण साव शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर उनका गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं किसानों ने प्रतीकात्मक हल देकर और खुमरी पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मोदी की गारंटी पर हमने अमल करना शुरू कर दिया है। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया और आज पूरे प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में वर्ष 2014-15 और 2015-16 की लंबित बोनस राशि रूप में 03 हजार 716 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है, आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस है और उनके जन्मदिन को पूरे भारत में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है और आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के किसानों को लंबित बोनस राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के 87 हजार 36 किसानों को दो साल का बोनस राशि मिलने पर बधाई दी और क्षेत्र के 35 किसानों को अपने हाथों से धान बोनस राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री  साव ने विधानसभा लोरमी के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने हमें इस क्षेत्र से विजयी बनाकर भेजा है और हम भी उसी ऊर्जा से इस क्षेत्र में एवं प्रदेश के विकास के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने विकास की गारंटी में जितने वादा किए है, उन सभी को पूरा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की उन्नति और खुशहाली के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाएंगे और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे को साकार करते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
कलेक्टर  राहुल देव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि सुशासन का उद्देश्य पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ समाज की अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। राज्य शासन की मंशानुरूप जिले में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि आज सुशासन दिवस पर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान जिले में अटल जी के जीवन पर आधारित कविता पाठ एवं विचार संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  चन्द्रमोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम लोरमी श्री प्रवीण तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर एवं  तोखन साहू, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …