नव जागृति विद्यालय की बेटियों ने रचा इतिहास, 10वीं-12वीं में किया टॉप

नव जागृति विद्यालय की बेटियों ने रचा इतिहास, 10वीं-12वीं में किया टॉप

तखतपुर..नगर के नव जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहरा दिया। छात्राओं की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे नगर का नाम गौरवान्वित किया है।
कक्षा 12वीं में मीनाक्षी कश्यप (पिता – भीखम लाल कश्यप) ने 96% अंक अर्जित कर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं में मिस्टी शर्मा (पिता – देवेश शर्मा) ने 97.16% अंक हासिल कर टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य एवं संस्थापिका  एस.पी. सैमुएल ने छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, पालकों के सहयोग और विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का परिणाम है। छात्राओं ने तखतपुर नगर में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है।
संस्था प्रभारी  समित सैमुएल ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है और सभी ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मुंगेली प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट  प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली विभागीय समीक्षा …