Breaking News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमहरिया का शानदार प्रदर्शन: 10वीं में 100% और 12वीं में 97% परिणाम

शा उच्च मा. विद्यालय खमहरिया का शानदार प्रदर्शन: 10वीं में 100% और 12वीं में 97% परिणाम

सारंगढ़-बिलाईगढ़।..छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 29 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खमरिया, विकासखंड भिलाईगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरव हासिल किया है। विद्यालय के प्राचार्य एस. एल. पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100% तथा कक्षा 12वीं का 97% रहा।
कक्षा 10वीं में कुल 52 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 39 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 13 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस कक्षा में कमल पटेल ने 94.6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं कक्षा 12वीं में कुल 79 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 77 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। संकायवार प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। गणित संकाय में 9 में से सभी 9 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय में 39 विद्यार्थियों में से 35 प्रथम श्रेणी और 4 द्वितीय श्रेणी में पास हुए। कला संकाय में 21 विद्यार्थियों में 10 प्रथम श्रेणी और 11 द्वितीय श्रेणी में सफल रहे। कृषि संकाय में 10 विद्यार्थियों में से 4 प्रथम, 4 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 2 विद्यार्थी पूरक रहे।
कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय की छात्रा किरण साहू ने 88% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष सबद राम यादव, सरपंच अंतराम साहू, विधायक प्रतिनिधि भीष्म साहू, पूर्व जनपद सदस्य टेकलाल साहू, नारायण साहू, दरस राम टंडन, विशेश्वर साहू, दुर्गेश दुबे, अनुज राम, गंगाराम यादव, लक्ष्यराम, रामेश्वर साहू, सहनु राम, आत्मा राम, प्रह्लाद मानिकपुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य एस. एल. पटेल ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त प्रतिफल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …