गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुआ भव्य वृक्षारोपण, 1051 पौधों के संकल्प की पूर्णता बनी प्रेरना
खम्हारिया,,गुरु पूर्णिमा के पावन एवं प्रेरणादायी अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खम्हारिया में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश देने वाला रहा।
विद्यालय के प्राचार्य एस. एल. पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवाकुमारी साहू, जनपद पंचायत सदस्य अंजु रात्रे, जनपद पंचायत सदस्य हेमलता साहू, सुहागपुर के सरपंच राजेन्द्र तथा चोरभट्ठी के सरपंच प्रतिनिधि सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर का सबसे प्रेरणादायी क्षण तब रहा, जब जिला पंचायत सदस्य शिवाकुमारी साहू ने अपने 1051 पौधों के वृक्षारोपण संकल्प की सफल पूर्णता की। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों ने इस संकल्प की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। सभी उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। गुरु पूर्णिमा जैसे पवित्र पर्व पर वृक्षारोपण का यह आयोजन प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। उपस्थित शिक्षकों में एन. लकड़ा, एम. एल. सिदार, एस. के. डनसेना, आर. एल., जे. के. वर्मा, मनोज किशोर, डी. आर., जी. एस. पटेल, पी. एल. पटेल, डी. साहू, यू. के. निषाद, एन. राज, पी. के. देवांगन, टी. साहू, के. आर. यादव, डी. पी. पटेल, वी. के. दुबे, प्रधान पाठक अरुण दुबे, एस. आर. निषाद, शेखर बंजारे, नेमलता पटेल, रजनी बंजारे, संगीता जायसवाल एवं दीपिका सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लखन भारद्वाज, प्रकाश नेवले, आकाश यादव, घनश्याम दास, तारानारायण बंजारे, जिला सदस्य शिवा अनिल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने, प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। यह आयोजन गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक संदेश के साथ प्रकृति के प्रति समर्पण और सामाजिक चेतना का प्रेरणास्पद उदाहरण बनकर उपस्थित सभी लोगों के लिए अविस्मरणीय रहा।
ISB24NEWS Online News Portal


