राफेल सौदा मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना हमला तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर घोटाले को छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि डर उन्हें भ्रष्ट बना रहा है और वह महत्वपूर्ण संस्थाओं को बर्बाद कर रहे हैं.राहुल ने मीडिया की एक खबर का भी हवाला दिया जिसमें दावा किया गया कि मोदी सरकार ने उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश एके सीकरी को लंदन स्थित राष्ट्रमंडल सचिवालय मध्यस्थता न्यायाधिकरण सीएसटी में अध्यक्ष सदस्य के तौर पर नामित करने का फैसला किया था .हालांकि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के बाद देश के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश ने रविवार को सीएसटी में नामित करने के लिए दी गई सहमति वापस ले ली .मीडिया की खबर को टैग करते हुए राहुल ने ट्वीट किया जब न्यायालय के तराजू के साथ 6 साल की जाती है तो अराजकता का राज होता है .प्रधानमंत्री राफेल घोटाले को दबाने के लिए कुछ भी करने से नहीं झुकेंगे और सब कुछ नष्ट कर देंगे कांग्रेस प्रमुख ने कहा वह डरे हुए हैं यही डर उन्हें भ्रष्ट बना रहा है और हम संस्थाओं को बर्बाद कर रहे हैं इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने भी उसी खबर का संदर्भ देकर ट्वीट किया कि सरकार के इस पर काफी कुछ स्पष्ट करने की जरूरत है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम में भी रविवार को राफेल मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा !
Check Also
दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा
🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …
ISB24NEWS Online News Portal

