Breaking News

पूर्व विधायक अमित जोगी को मरवाही सदन से किया गया गिरफ्तार

राजेश सोनी@बिलासपुर ब्यूरो चीफ

अमित जोगी गिरफ्तार, मरवाही सदन से गिरफ्तार किए गए अमित जोगी…..

पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे और मरवाही विधायक अमित जोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जोगी को गिरफ्तार करने मरवाही सदन में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।  गिरफ्तार अमित जोगी की गौरेला कोर्ट में पेशी होगी। अमित पर नागरिकता को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप है।  अमित जोगी के खिलाफ अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज देने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में अमित जोगी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बिलासपुर के एसपी दफ्तर का घेराव भी किया गया था। मरवाही इलाके के लोगों ने भाजपा नेता समीरा पैकरा के नेतृत्व में एसपी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। सैकड़ों समर्थकों के साथ अमित जोगी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव किया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …