छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट
आज दिनांक 09.03.2020 को एस.डी.ओ.पी. कार्यालय कोटा में श्रीमती रश्मीत कौर चावला द्वारा थाना कोटा, तखतपुर, रतनपुर, चौकी बेलगहना, जुनापारा में दर्ज समस्त निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश व माफी बदमाशों को थाना / चौकी प्रभारियों द्वारा तलब करवा कर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा में उपस्थित करवाकर एस.डी.ओ. पी. मैडम द्वारा होली त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने हेतु सख्त हिदायत व निर्देश दिए गए ।
होली का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का होता है इसे शांतिपूर्वक मनाएं, महिलाओं के साथ कोई जोर जबरदस्ती रंग लगाने का काम ना करें, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करते पाए जाएंगे उन्हें नहीं बख्शा जाएगा, क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई गुंडागर्दी लड़ाई झगड़ा मारपीट या छेड़खानी की घटना हुई तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।
शराब पीकर सड़कों पर गाली गलौज करते हुए यदि कोई मिला तो तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।
लाठी से लेकर अन्य किसी भी प्रकार के शस्त्र लेकर यदि कोई घूमते पाया गया तो तत्काल गिरफ्तारी होगी।
उन सबको यह सूचित किया गया कि होली से लेकर पंचमी तक वे सब विशेष निगरानी में रहेंगे,
ISB24NEWS Online News Portal

