Breaking News

कोरोना महामारी साहयता हेतु मुख्यमंत्री व जिला सहायता कोष में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के समक्ष एख लाख के चेक भेंट,,

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

भवानी साव-रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट मुंगेली द्वारा कलेक्टर को पांच लाख रूपये का चेक भेंट

मंुगेली 28 मार्च// नोवेल कोराना (कोविड-19) के वैश्विक संक्रमण को देखते हुए जिले के कई सामाजिक संगठनों और समाज सेविओं द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष एवं जिला सहायता कोष के लिए मुक्त हस्त से सहायता दी जा रही है । इसी कड़ी मे आज जिला कलेेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को भवानी साव-रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट मुंगेली के ट्रस्टी श्री अजय गुप्ता, एवं श्री कमलेश्वर केशरवानी ने सहायता राशि के रूप में पांच लाख रूपये का चेक प्रदान किया । इसमे मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए एक लाख और जिला सहायता कोष के लिए चार लाख रूपये की राशि का चेक शामिल है। कलेक्टर श्री भुरे ने पांच लाख रूपये का चेक प्रदान करने पर ट्रस्टी को धन्यवाद दिया और ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगे आकर दान देने की अपील की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उमड़ा उत्साह

🔊 Listen to this फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले को लेकर खेल …