देशब्यापी लॉक डाउन में मुंगेली जिले के विकास खंड लोरमी के 45 मजदूर फसे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले,, के प्रशासन से कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने की बात,,

छग ब्यूरो चीफ़ पी बेनेट(7389105897)

देशव्यापी लाॅकडाउन मे मुंगेली जिले के विकास खण्ड लोरमी के 45 मजदूर फसे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले मे

कलेक्टर डाॅ. भुरे ने की मजदूरो के कुशलक्षेम के संबंध मे गुंटूर जिला प्रशासन से बात

मुंगेली ,,कोरोना संक्रमण को रोकने देशव्यापी लाॅक डाउन के दौरान आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में मुंगेली जिले के विकासखंड लोरमी के 45 मजदूरो के फंसे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिला प्रशासन से बात की और उन्होने मजदूरो के कुशलक्षेम बारे में जानकारी प्राप्त की । उल्लेखनीय है कि जिले के विकास खण्ड लोरमी के मजदूरो ने एक वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और मुंगेली जिले के कलेक्टर डाॅ. भुरे से सहायता की मांग की । जारी वीडियो मे इन प्रवासी मजदूरो के परिवार में 3 गर्भवती महिलाएं होने की बात की गई है।
कलेक्टर डाॅ. भुुरे ने जिले के विकास खण्ड लोरमी के 45 मजदूरो का आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले मे फसे होने कि जानकारी को तत्काल अपने संज्ञान मे लिया और उन्होने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिला प्रशासन से संपर्क किया तथा मजदूरो के कुशलक्षेम के बारे मे जानकारी प्राप्त की । कलेक्टर डाॅ. भुरे के आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिला प्रशासन से बात करने पर जिला प्रशासन गुंटूर के निर्देश पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गुंटूर के 108 एम्बुलेंस को मजदूरों के आवास स्थल लालूपुराम भेजकर तत्काल ही गर्भवती महिला श्रीमती रामफूल को शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कर सोनोग्राफी एवं अन्य जांच कर तबीयत को सामान्य बताया गया और जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं एएनएम के द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की पूरी देखभाल करने की बात कही गयी। मजदूरो की खाने एवम रहने की व्यवस्था भी गुंटूर जिला प्रशासन के द्वारा करने की बात कही। आपदा की इस घड़ी में मुंगेली जिला कलेक्टर की पहल पर जिला प्रशासन गुंटूर एवं जिला चिकित्सालय द्वारा प्रवासी मजदूर को फौरी तौर पर उपलब्ध कराएं गए चिकित्सा सुविधा हेतु जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा जिला प्रशासन गुंटूर और सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति कृतज्ञता पूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …