पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंगेली जीले के 33 श्रमिको का हुआ आगमन,,श्रमिको के चेहरो में आयी नई मुस्कान,,

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंगेली जिले के 33 श्रमिको का हुआ आगमन

अपने जिले मे पहुॅचते ही श्रमिको के चेहरो मे आयी नई मुस्कान

थर्मल स्केनिंग के बाद बालक छात्रावास जरहागांव मे क्वारेंटाइन

मुंगेली:-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप गुजरात की राजधानी गांधी नगर (अहमदाबाद) से आज छत्तीसगढ़ के श्रमिको को लेकर पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिलासपुर पहुॅची। पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन मे मुंगेली जिले के 33 श्रमिक भी शामिल थे। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इन श्रमिको को बिलासपुर से मुंगेली जिला लाने के लिए बसों की व्यवस्था की साथ-साथ स्वास्थ्य पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियो की एक सयुंक्त टीम की ड्यूटी लगाई गई थी । स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा इन श्रमिको का बिलासपुर रेल्वे स्टेशन मे थर्मल स्केनिंग किया गया । इसके बाद इन श्रमिको को डिप्टी कलेक्टर द्वय श्रीमति अनुराधा अग्रवाल और श्री नवीन भगत के मार्गदर्शन मे मुंगेली जिला लाया गया। लाॅकडाउन मे फसे इन श्रमिको के अपनी माटी मुंगेली आने पर उनके चेहरो मे एक नयी मुस्कान आ गई । मुंगेली जिला आने पर उन्हे विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम जरहागांव के बालक छात्रावास मे स्थापित क्वारेंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया गया । कलेक्टर डाॅ. भुरे ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानको का पालन करते हुए क्वारेंटाइन श्रमिको के लिए भोजन, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ क्वारेंटाइन सेंटर में सोशल डिस्टेसिंग और शारीरिक स्वच्छता के लिए हेंडवास सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …