Breaking News

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने किया कोविड 19,,अस्पताल का निरीक्षण,,

छग  ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

कलेक्टर ने किया ‘कोविड-19’ अस्पताल का निरीक्षण
मुंगेली ;-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज जिला चिकित्सालय परिसर स्थित बनाए गए ‘कोविड-19’ अस्पताल का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली उन्होंने वहां कोविड-19 हाॅस्पिटल में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और तैयारियों के प्रति सन्तोष जताया। ।

गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित व संदिग्ध व्यक्तियों के ईलाज के लिए 100 बिस्तर अस्पताल के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें महिला एवं पुरूष वार्डों के साथ आईसीयू वार्ड की भी व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री भुरे ने कोविड-19 हॉस्पिटल में प्रवेश तथा निकास द्वार की पृथक-पृथक व्यवस्था, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निपटान की व्यवस्था इत्यादि के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त अस्पताल में संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है, साथ ही परिसर की साफ-सफाई हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, वनमण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एम.डी. तेंदवे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. भुआर्य,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …