Breaking News

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल 24 मई को प्रातः 10:30 बजे करेंगे रेडियो वार्ता,,

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण आकाशवाणी और एफ.एम. रेडियो से 24 मई को सवेरे 10.30 बजे*

रायपुर, 23 मई 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर द्वारा 24 मई रविवार को सवेरे 10.30 बजे किया जाएगा। आकाशवाणी रायपुर द्वारा प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ रिले करेंगे। यह कार्यक्रम मीडियम वेव के साथ-साथ सभी एफ.एम. रेडियो पर भी एक साथ सुना जा सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस विशेष भेंटवार्ता में कोरोना संकट के इस दौर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों, प्रवासी मजदूरों, वनवासियों और ग्रामीणों सहित समाज के सभी वर्गों के हित में उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस विशेष भेंटवार्ता का पुनः प्रसारण सोमवार 25 मई को प्रातः10.30 बजे किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …