Breaking News

कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने ली समय सीमा की बैठक जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का निराकरण के दिये निर्देश

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट,(7389105997)

कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने ली समय सीमा की बैठक

जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का निराकरण के दिये निर्देश

मुंगेली 29 जून 2020// कलेक्टर श्री पी. एस. एल्मा की अध्यक्षता मे आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा मे साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक मे उन्होंने विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारियो से विकास और निर्माण कार्यो के साथ खरीफ फसल हेतु किसानो के लिए समितियो मे खाद-बीज की भंडारण और वितरण की जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्हेंाने प्रधानमंत्री जनदर्शन तथा मुख्यमंत्री जनदर्शन के लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । बैठक में उन्होंने कहा कि जिले की पुरी अर्थ व्यवस्था कृषि पर आधारित है। यदि खेती अच्छी होगी तो किसानो के स्थिति के साथ-साथ अन्य लोगों के भी उन्नति और विकास होगी। इस हेतु उन्होने किसानो को निर्धारित समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये तथा पीएम किसान सम्मान निधि के किस्तों एवं केसीसी से किसानों को होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की । बैठक मे कलेक्टर श्री एल्मा ने समितियो से धान उठाव के संबंध मे भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद भंडारण तत्पश्चात् धान उठाव का कार्य मिलर्स द्वारा किया जाता है। भंडारण और उठाव कार्य मे अंतर नही होनी चाहिए। उन्होने कहा कि धान उपार्जन केंद्रो से धान उठाव मे धान की शार्टेज होने पर संबंधितो के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी। इस अवसर पर उन्होने धान खरीदी केंद्रो का भी सत्यापन करने के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये। बैठक मे कलेक्टर श्री एल्मा ने आंगनबाडी केंद्रो मे रिक्त आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिको की भर्ती के संबंध मे भी जानकारी प्राप्त की और आंगनबाडी केंद्रो मे रिक्त आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिको की भर्ती यथा शीघ्र करने के निर्देश दिये । उन्होने विभिन्न विभागो के अधिकारियो को दिये गये लक्ष्य के अनुरूप पौधा रोपण करने के निर्देश दिये । इसी तरह उन्होने विभिन्न विकास और निर्माण कार्यो की प्रगति की भी विस्तार पूर्वक समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमति नुपूर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी और सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी उपस्थित थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …