Breaking News

स्वीप कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्वीप कोर कमेटी गठित

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389104897)

स्वीप कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्वीप कोर कमेटी गठित

मुंगेली 01 जुलाई 2020// भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला पंचायत की मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमति नुपूर राशि पन्ना की अध्यक्षता मे जिला स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है। गठित जिला स्वीप कोर कमेटी मे उपजिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आराध्या राहुल कुमार, डाॅ. जे.पी.मिश्र विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. चिन्मोयी रानी दास, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सुश्री शारदा जायसवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेंदवे, जिला स्वीप के नोडल अधिकारी एवं साक्षरता के जिला परियोजना अधिकारी डाॅ. आई.पी. यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेंद्र कश्यप, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री एस.आर. लहरे, नगर पालिका मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेंद्र पात्रे, ई.एल.सी. के मास्टर ट्रेनर श्री मोहन उपाध्याय, रोटेªक्ट क्लब के अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल, स्टार आॅफ टूमारो वेयफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री महावीर सिंह, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक श्री राहुल सिंह सैनी, जिला एन.सी.सी. आफिसर श्री रविराज आडिल और स्वीप के डिस्ट्रीक्ट आईकाॅन श्री जलेश यादव जिला स्वीप कोर कमेटी के सदस्य होंगे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …