Breaking News

भगवान के घर भी चोरी ,शिव मंदिर से महिला चोर ने हजारों रुपये नगदी सहित समान सहित गिरफ्तार

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

भगवान के घर भी चोरी ,शिव मंदिर से महिला चोर ने हजारों रुपये नगदी सहित समान सहित गिरफ्तार

बिलासपुर:-सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खोवा लाल यादव पिता लच्छीराम यादव उम्र 57 वर्ष निवासी प्राइमरी स्कूल के पीछे बन्नाक चौक सिरगिट्टी बिलासपुर शाम 7:00 बजे शिव मंदिर में पूजा एवं आरती का ताला बंद कर अपने घर चला गया था, दिनांक 6 /7/ 2020 की प्रातः साफ सफाई करने जब मंदिर गया तो देखा कि मंदिर का दरवाजा पूरा खुला हुआ है ,अंदर जाकर देखा तो भगवान का वस्त्र दान पेटी सहित पेटी में रखे करीबन ₹8000 मंदिर में रखे पूजा का पात्र एवं सामग्री कुल कीमती करीबन ₹12000 को कोई अज्ञात चोर रात्रि 2:00 बजे के बाद मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस कर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना सिटी में उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खोजबीन करवाई शुरू कर दी गई इस दौरान जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला रात में शिव मंदिर के आसपास घूम रहे थी, जिसके आधार पर किया जो नयापारा संदिग्ध महिला को पकड़ा गया जो दौरान उसके अपना नाम दुर्गा भास्कर पति संतोष सिन्हा उम्र 29 साल निवासी पीली नदी कौशल्या रोड शांति नगर नागपुर हाल मुकाम नयापारा सिरगिट्टी थाना सिगिट्टि बिलासपुर बताई जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जो दिनांक 5/6/ 2020 के दरम्यानी रात शिव मंदिर बन्नाक चौक में चोरी की घटना अंजाम देना स्वीकार की उक्त आरोपियों की निशानदेही पर नयापारा सिरगिट्टी शिव मंदिर बन्नक चौक से चोरी किए गए नगदी रकम सहित मंदिर के समान जुमला ₹12000 बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया ,आरोपी दुर्गा भास्कर पति संतोष सिन्हा उम्र 29 साल साकिन पीली नदी कौशल्या रोड कॉमटिंगर नगर नागपुर हाल मुकाम नयापारा शिरगिट्टी थाना शिरगिट्टी बिलासपुर के खिलाफ अपराध धारा 457,380 पंजीबद्ध कर सदर का साक्ष्य होने से दिनांक 6/ 7/ 2020 को गिरफ़्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है ,
उपरोक्त कारवाही करने में थाना प्रभारी शांत कुमार साहू,
शीतला प्रसाद त्रिपाठी ,विनोद यादव, अनूप किंडो, सैययद साजिद ,मनीष सिंह ,सत्येंद्र सिंह, रवि शर्मा , सुमंत कश्यप की अहम भूमिका रही

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …