Breaking News

जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के अनुपयोगी दो वाहनो की जाएगी विक्रय विक्रय निविदा (सील्ड टेण्डर आॅफर) के माध्यम से इच्छुक के्रताओ से आवेदन पत्र 13 जुलाई तक आमंत्रित।

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के अनुपयोगी दो वाहनो की जाएगी विक्रय
विक्रय निविदा (सील्ड टेण्डर आॅफर) के माध्यम से
इच्छुक के्रताओ से आवेदन पत्र 13 जुलाई तक आमंत्रित

मुंगेली 10 जुलाई 2020// जिले के अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने ने आज बताया कि जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के अनुपयोगी दो वाहनो की विक्रय की जाएगी। विक्रय निविदा (सील्ड टेण्डर आॅफर) के माध्यम से की जाएगी। इस हेतु इच्छुक के्रताओ से आवेदन पत्र 13 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 108 स्टाॅफ कक्ष मे बंद लिफाफे मे निविदा आमंत्रित किये गये है। निविदा उसी दिन अर्थात् 13 जुलाई को ही शाम 4 बजे कक्ष क्रमांक 247 अगर संगोष्ठी कक्ष मे खोली जाएगी। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त निविदा स्वीकार नही किये जाएगे। निविदा कार का आधार कार्ड और पेन कार्ड होना अनिवार्य है। निविदा कार को 10 हजार रूपये निविदा जमा करने के पूर्व जिला नाजिर के पास अमानत राशि जमा करना होगा। अनुपयोगी दोनो वाहनो का अवलोकन कलेक्टर कार्यालय स्थित पार्किग मे कार्यालीन समय मे किया जा सकता है। वाहन की अपसेट प्राईज/वेल्यू नीलामी की जा रही वाहन की सरकारी निविदा होगी, उससे अधिक का दर आने पर उच्चतम निविदा कार को क्रेता घोषित माना जाएगा। अंतिम एवं उच्चतम निविदा स्वीकार करने अथवा न स्वीकार करने का पूर्ण अधिकार कलेक्टर का होगा। अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय स्थित कक्ष क्रमांक 108 से संपर्क किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …