छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)
मुुंगेली:/आज दिनांक 09.07.2020 को जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नुपुर राशि पन्ना (IAS)द्वारा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी वर्मा के साथ पथरिया क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र पडियाईन, सिलदहा में चबुतरा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारी एवं सरपंच, सचिव को 15 जुलाई 2020 तक कार्य पूर्ण करने का हिदायत दिया। साथ ही रोहराकला एवं सिलदहा में बिहान योजना अंतर्गत महिला स्व. सहायता समूहों की बैठक लेकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया एवं उन्हे आत्मनिर्भर बनाने हेतु महिला समूहों को रोजगार के लिए शासन की विभिन्न योजना जैसे:- सिलाई, कढ़ाई, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन एवं अन्य योजनाओं की गतिविधियां करने हेतु पे्ररित किया। मनरेगा अंतर्गत चल रहे गौठान निर्माण कार्य जरेली एवं सिलदहा का निरीक्षण किया। इसी प्ररिपेक्ष में नरवा गरूवा घुरूवा बारी के तहत समुह के महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने हेतु पे्ररित किया।
अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना जी एवं श्रीमती जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य द्वारा ग्राम रोहराकला एवं सिलदहा में पौधा रोपण किया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह यादव,प्रीति सिंह ठाकुर जनपद सदस्य,राजेन्द्र साहू सरपंच रोहरा,वीरेंद्र वर्मा सरपंच सिलदहा,मनोज ठाकुर,संतोष वर्मा,त्रिलोकी वर्मा,सरिता यादव,जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह, अनुविभगीय अधिकारी ग्रा.यां.सेवा श्री परीक्षित सुर्यवंशी क्षेत्र के तकनीकी सहायक, स्थानीय जनपद सदस्य , महिला बाल विकास के सुपरवाईजर सरपंच, सचिव संहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
Check Also
फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उमड़ा उत्साह
🔊 Listen to this फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले को लेकर खेल …
ISB24NEWS Online News Portal

