Breaking News

चालीस हजार के लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

चालीस हजार के लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार­,,
रतनपुर:-कल रात रतनपुर थाना में 10:30 बजे फोन करके एक व्यक्ति ने बताया कि वे लोग पिकअप से कोरबा से अंडा बेंचते हुए आ रहे थे और रतनपुर पहुंचने पर रेस्ट हाउस के पहले एक स्विफ्ट कार में बैठे 4 लोग आकर इन लोगों से मारपीट करके ₹40000 लूट लिए इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रतनपुर ललिता मेहर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया, फिर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर दोनों प्रार्थियों से अलग-अलग पूछताछ की गई और पूछताछ में महज़ 1 घंटे के भीतर दोनों ने कबूल कर लिया कि उनके साथ किसी प्रकार की लूटपाट नहीं हुई है उन्होंने स्वयं अपने कपड़े फाड़े हैं और साथ ही स्वयं को चोट पहुंचाया है यह सब ये लोग अंडा बेच कर ला रहे पैसे के गवर्न करने के लिए किया है इस तरह पुलिस की सूझबूझ और चतुराई से फर्जी लूट का एफ आई आर दर्ज कराने वालों का पर्दाफाश हो गया
उक्त आरोपियों का नाम 1.बलदाऊ यादव पिता शिवकुमार निवासी नवगांव
2.राय सिंह गोंड़ पिता राजाराम निवासी बांगो कोरबा
आरोपियों के विरुद्ध151 CrPC के तहत कार्यवाही की जा रही है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …