Breaking News

पानी को लेकर परिवार में विवाद, 108 मुंगेली की टीम ने घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

पानी को लेकर परिवार में विवाद, 108 मुंगेली की टीम ने घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल

सेतगंगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम झिटकनिया में पानी को लेकर एक ही परिवार के मध्य विवाद में 3 लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। 108 संजीवनी एक्सप्रेस मुंगेली की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार खेत के पानी को लेकर एक ही परिवार के चाचा और भतीजे के बीच विवाद हो गया। विवाद इतनी बढ़ गयी कि दोनों ने ही हमले के लिए धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। इस झगड़े में 40 वर्षीय कृष्णा कुमार, लखन लाल 60 वर्ष और अनिश कुमार 28 वर्ष को चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही 108 के ईएमटी दिलेश यादव और पायलट हितेश पांडेय घटना स्थल पहुंचे और घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल मुंगेली लेकर आए।
इसके पश्चात कृष्णा कुमार और अनिश कुमार की गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिम्स रिफर कर दिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने फाइनल में बनाई जगह, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

🔊 Listen to this तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने …