Breaking News

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

कलेक्टर ने प्रदान किया कोविड-19 के संक्रमण काल में किये गये उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन को प्रशस्ति-पत्र

मुंगेली 31 अगस्त 2020// कलेक्टर श्री पी. एस. एल्मा ने प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन मुंगेली द्वारा नोवल करोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण काॅल के दौरान कोरोना वाॅरियर,वालिटियर के रूप मेें किये गये उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए उन्हे प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री एल्मा ने यह प्रशस्ति पत्र कलेक्टोरेट स्थित अपने चेंबर में प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सतपाल मक्कड और रामकिंकर सिंह परिहार को प्रदान किया। कलेक्टर श्री एल्मा ने प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन द्वारा समाज हित में किये गये उनके कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमति नुपूर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने और मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर क्षेत्र में दुखद मार्ग दुर्घटना: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवकों की मृत्यु

🔊 Listen to this ‌तखतपुर क्षेत्र में दुखद मार्ग दुर्घटना: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में …