Breaking News

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला टास्क फोर्स समिति का गठन

छग ब्यूरो चीफ पी  बेनेट

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला टास्क फोर्स समिति का गठन

मुंगेली / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। वर्ष 2024 तक राज्य में मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जनप्रतिनिधियों के सक्रिय सहयोग से मलेरिया प्रकरणों में कमी, मलेरिया से होने वाले मृत्यु में कमी संभव है। उन्होंने बताया कि टास्क फोर्स समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष जिला कलेक्टर होंगे। इसी प्रकार जिला टास्क फोर्स समिति के सदस्य जिला पुलिस विभाग के पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के वनमण्डाधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण के प्रभारी अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला सर्विलेंस अधिकारी, जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष होंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बहनों को दिया ऐसा अनमोल उपहार, जिसे जीवनभर नहीं भूल पाएंगी बहनें; आजीवन प्रेम और रिश्ते की डोर मजबूत रखने का लिया संकल्प

🔊 Listen to this आठ बहनों का इकलौता भाई, खुमेश ने पेश की भाई-बहन के …