जिले में किया जा रहा है युद्धस्तर पर गिरदावली अब तक 81.59 प्रतिशत गिरदावली का कार्य पूर्ण

छग ब्यूरो चीफ     पी बेनेट

जिले में किया जा रहा है युद्धस्तर पर गिरदावली

अब तक 81.59 प्रतिशत गिरदावली का कार्य पूर्ण

मुंगेली 11 सितम्बर 2020// कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में राजस्व और कृषि विभाग के मैदानी अमलों द्वारा किसानों के खेतो में पहुॅचकर युद्धस्तर पर गिरदावली का कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 81.59 प्रतिशत गिरदावली का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। गिरदावली कार्य के तहत राजस्व और कृषि विभाग के मैदानी अमलों द्वारा खसरों एवं अभिलेखों का मिलान भुईया साफ्टवेयर की प्रविष्टियों से किया जा रहा है। भू-अभिलेख, मैनुअल एवं भूईया साफ्टवेयर में प्रविष्टि समानता के साथ किया जा रहा है। पटवारियों द्वारा प्रतिदिन किये जाने वाले गिरदावली की आॅनलाईन एंट्री वास्तविक फसल रकबें के अनुसार सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री एल्मा के निर्देश का पालन करते हुए मेड़, नदी नाले, खाली भूमि, कुआ डबरी, तालाब आदि को गिरदावली में शामिल नही किया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …