Breaking News

बंधक बनाकर हत्या करने वाले आरोपियों के साथ शामिल ,4माह से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

बिलासपुर पुलिस ने पकडा 04 माह से फरार शातीर आरोपी को जो घटना दिनांक से था फरार
बंधक बनाकर हत्या करने वाले आरोपीगण में था शामिल
• मृतक एवं चचेरा भाई को रात भर पुरानी रंजीश एवं पैसे के लेने देन को लेकर बंधक बनाकर मारपीट करने से हुई मौत।
• गुमराह करने के लिये मृतक के फौत होने के बाद वाहन सहित धमनी गावं किनारे रोड में आरोपीयो द्वारा फेका गया था
नाम आरोपी – लक्की नायडू पिता रामधनी नायडू उम्र- 19 वर्ष साकिन महिमा नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0

बिलासपुर:/ पुुलिस से मिली  जानकारी के  अनुसार प्रार्थी आकाश बंजारे पिता रिधराम बंजारे उम्र 19 वर्ष निवासी आदर्श नगर सिरगिटटी डबरी पारा द्वारा थाना सिरगिटटी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि युवराज खरे पिता दिलहरण खरे उम्र 15 वर्ष को मुकेश लाउत्रे एवं अन्य लोगो द्वारा मारपीट करने से मृत्यु होने पर ग्राम धमनी के पास रोड किनारे फेक दिये हैं कि सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी विवेचना दौरान 8 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था को एवं 01 आरोपी फरार हो गया था विवेचना दौरान उक्त आरोपी को मुखबिर सूचना पर धर दबोचा गया जिससे पुछताछ के दौरान पुरानी रंजीश एवं पैसे के लेन देने को लेकर विवाद होना बताये एवं रात में आरोपीयों द्वारा मृतक युवराज एवं उसके साथी आकाश को बंधक बनाकर मारपीट करना जिससे युवराज का मृत्यु होने पर गुमराह करने के लिये मृतक युवराज को उसके एक्टीवा वाहन के साथ ग्राम धमनी के रोड किनारे फेकना बताये पूर्व में गिर. आरोपी अभिजित लाल उर्फ बिक्कु, अभिषेक लाल उर्फ लक्की, हरिश चौहान, मुकेश लाऊत्रे को पूर्व में न्यायालय में पेश किया जा चुका है प्रकरण के 01 अन्य फरार आरोपी लक्की उर्फ खेबडा नायडु पिता रामधीन नायडु उम्र – 19 वर्ष साकिन महिमा नगर सिरगिट्टी की पतासाजी की जा रही थी जरिये मुखबीर सूचना मिली कि उक्त फरार आरोपी को घर में छुपा हुआ है तब थाना सिरगिट्टी पुलिस टीम द्वारा आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर घेराबंदी कर पकडकर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपराध करना स्वीकार किया जिसे धारा 302,342,323,294,393,394,397,201,148,149 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …