Breaking News

पुलिस को देखकर जुआरियों के फूटा पसीना,, 6 जुआरी पुलिस के शिकंजे में

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

पुलिस को देखकर जुआरियों के फूटा पसीना,, 6 जुआरी पुलिस के शिकंजे में

बिलासपुर-थाना मस्तूरी के मल्हार क्षेत्र में पैसे के हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी सूचना से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री संजय ध्रुव तथा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे को अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। उक्त टीम के द्वारा मल्हार घड़ी के पास घेराबंदी कर रेट कार्रवाई की गई रेड कार्रवाई में कुल 6 आरोपी जितेंद्र सिंह पिता राजेश सिंह देव कुमार पिता बसंत कुमार अरुण सिंह पिता मैकू सिंह रमेश साहू पिता विकास साहू राजेश टंडन पिता राम लखन नरेश पिता शत्रुघ्न को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 10200 की रकम जब्ती की गई। मामले में अपराध क्रमांक 374/ 2020 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …