Breaking News

मोबाइल लूट का आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

छःग न्यूरो चीफ पी बेनेट(7380105897)
मोबाइल लूट का आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
दिनांक 07 सितम्बर 2020 को हुई थी वारदात 
पीड़िता मोबाइल से बात कर रही थी हाथ से मोबाइल लूट कर भागे थे आरोपी ##
मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 1 आरोपी की पता तलाश जारी 
आरोपी के कब्जे से लूट गया मोबाइल सैमसंग ए 21 एस किया गया बरामद##
##आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 7 सितंबर 2020 को प्रार्थी पीड़िता सीपत चौक से जैन मंदिर की तरफ पैदल घूमते हुए अपने मोबाइल सैमसंग a21s से बात करते हुए जा रही थी पीछे की तरफ से एक मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति आये और पीड़िता के हाथ से मोबाइल छीन कर लूट कर भाग गए पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में धारा 392 ,34 भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी पीड़िता के मोबाइल एवं आरोपियो की पतासाजी के लिए साइबर सेल को पत्राचार किया गया जो साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मोबाइल मयंक सूर्यवंशी उर्फ शनि सूर्यवंशी पिता पहलाद सूर्यवंशी उम्र 18 साल पता प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर के कब्जे में मिला आरोपी से पूछताछ करने पर दिनांक घटना को अपने सहयोगी किशन सूर्यवंशी के साथ मिलकर मोबाइल को लूटना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से लूटे गए मोबाइल सैमसंग a21s को बरामद कर जप्त किया गया मामले में एक अन्य आरोपी किशन सूर्यवंशी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है आरोपी मयंक सूर्यवंशी उर्फ शनि सूर्यवंशी उसी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

मामले में आरोपी की गिरफ्तारी एवं संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी ललिता मेहर उपनिरीक्षक हृदय राम यदु सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह आरक्षक बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह ,लगन खांडेकर, देवेंद्र दुबे राकेश यादव एवं आशीष राठौर की अहम भूमिका रही

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …