Breaking News

सरकंडा पुलिस ने कोरबा से चोरी का सरिया स्वराज माजदा में ले जाते आरोपी को धर दबोचा

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

सरकंडा पुलिस ने कोरबा से चोरी का सरिया स्वराज माजदा में ले जाते आरोपी को धर दबोचा 
 मामले में एक आरोपी गिरफ्तार ##
चोरी के सरिया से लोड स्वराज माजदा क्रमांक सीजी सीजी 11 एबी                         1707 को मामले में                                                 किया गया जप्त

  बिलासपुर:-पुलिस से मिली जानकारी के  अनुसार दिनांक 21 सितंबर 2020 को सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि सीपत की ओर से एक सफेद रंग का स्वराज माजदा में कोरबा से चोरी का सरिया आ रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सरकंडा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक महोदय ललिता मेहर टीम के साथ मौके पर रवाना हुई और घेराबंदी कर सीपत की ओर से आ रही स्वराज माजदा सफेद रंग की cg11 एबी 1707 को रुकवा कर उसमें लोड सरिया के संबंध में वाहन चालक अश्वनी कुर्रे पिता उदयराम कुर्रे उम्र 36 साल साकिन तालाब के पास बहतराई थाना सरकंडा बिलासपुर को मौके पर नोटिस देकर उक्त लोड वाहन में लोड सरिया के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु हिदायत दिया गया किंतु उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज या बिल होना ना होना बताते हुए उक्त सरिया चोरी का होना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से स्वराज मजदा में लोड सरिया कीमती ₹100000 को वाहन के साथ जप्त किया गया है मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी को धारा 41(1-4) सीआरपीसी / 379 भारतीय दंड विधान के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है

मामले में आरोपी की गिरफ्तारी एवं संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी ललिता मेहर प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह आरक्षक किशोर काले मुकेश दिव्या मुरली भार्गव अतुल्य सिंह की अहम भूमिका रही

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं पर अब सीधी एफआईआर दर्ज करने का आदेश

🔊 Listen to this सांसद-विधायक निधि में गबन पर कठोर रुख: विलंबित व अधूरी परियोजनाओं …