Breaking News

कलेक्टर ने जारी की ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए आर्थिक अनुदान सहायता के रूप में 25 करोड़ 89 लाख से अधिक रूपये की राशि 

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

कलेक्टर ने जारी की ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए आर्थिक अनुदान सहायता के रूप में 25 करोड़ 89 लाख से अधिक रूपये की राशि 

 मुंगेली 23 सितम्बर 2020// राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप कलेेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने मार्च 2020 में ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए 25 करोड़ 89 लाख 60 हजार रूपये की राशि जारी की है। इनमें मुंगेली तहसील के लिए 11 करोड़ 99 लाख 18 हजार 937 रूपये, पथरिया तहसील के लिए 3 करोड़ 90 लाख 41 हजार और लोरमी तहसील के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि शामिल है। कलेक्टर श्री एल्मा ने जारी राशि को ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए प्रभावित किसानों को आर्थिक अनुदान सहायता के रूप में उपलब्ध कराने हेतु सभी तहसील के तहसीलदारों को निर्देश दिये है। इसके पूर्व ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए प्रभावित किसानों को आर्थिक अनुदान सहायता प्रदान करने के लिए मुंगेली तहसील को 7 करोड़, पथरिया तहसील को 5 करोड़ 50 लाख और लोरमी तहसील को 5 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि आबंटित की गई थी। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उमड़ा उत्साह

🔊 Listen to this फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य फाइनल मुकाबले को लेकर खेल …