पुलिस ने 24 घंटो के भीतर चोरी की गुत्थी सुलझाई

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

सरकंडा पुलिस ने 24 घंटो के भीतर चोरी की गुत्थी सुलझाई
आरोपी से चोरी का समस्त समान किया गया बरामद 
दिनांक 27-28.09.2020 के दरम्यान रात्रि को हुई थी वारदात 
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय                              किया गया पेश

                 आरोपी- रोहित तिवारी

विलासपुर;- सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विष्णु यादव पिता स्वं दुर्गा प्रसाद यादव पार्षद वार्ड न0 55 निवास रपटा चौक चांटीडीह बिलासपुर छ0ग0 थाना उपस्थित आकर दिनांक 28.09.2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि सब्जी मंडी के पास शिवमंदिर के बगल में मेरा प्लाट एवं मकान तथा सेड हैं जहां लोहे ,टीन, लकडी के पुराने सामान एवं छड तथा लोहे के एंगल लोहे दरवाजा आदि रखे हुए हैं। दिनांक 27.09.2020 की रात्रि में कोई अज्ञात चोर मकान के दरवाजे का ताला तोडकर अंदर घुसकर घर में रखे लोहे के छड से बनी कालम की जाली ,लोहे के एंगल , टीन के छोटे छोटे सामान, अलग से रखी हुई छड तथा प्लास्टिक के डिब्बा बडा बडा , ड्रिल मशीन , सटर का कवर, बिजली मीटर पुराना वाला , बैटरी पुराना वाला , कुलर का कवर , लोहे का का पाईप आदि सामानों को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं । जो लगभग 4000 रू कीमती का हैं रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भारतीय संविधान के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश आरंभ की गई जो दौरान पता तलाश की संदिग्ध व्यक्ति रोहित तिवारी पिता स्वर्गीय श्याम तिवारी उम्र 19 वर्ष पता चाटीडीह रामायण चौक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ करने पर दिनांक घटना को जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया समस्त सामान बरामद किया गया है आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …