मोटरसाइकिल से घूम घूमकर सराब बेच रहे कोचिये को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

अवैध रूप से देशी शराब मोटर साईकल मे परिवहन करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त  में 
आरोपी के कब्जे से 33 पाव देशी मदिरा (5.940 लीटर ) जप्त 
आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर                               सायकल सी जी 10 ई एन 8520 को                            किया गया जप्त
           आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया                 गया पेश

बिलासपुर:-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28.09.2020 दौरान टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोपका की ओर मोटर सायकल क्रमांक CG 10 EN 8520 मे अवैध रूप से थैला में शराब रखकर सीपत रोड होते हुए मगरपारा बिलासपुर की ओर जाने वाला है की सूचना पर सरकंडा पुलिस बसंत विहार चौक के पास नाकाबंदी कर मोपका की ओर से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक CG 10 EN 8520 को रोककर पुछताछ किया जो अपना नाम प्रमोद कुमार ध्रुव पिता स्व. महेत्तर ध्रुव उम्र 52 साल सा0 मरार गली मगरपारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर का रहने वाला बताया जिसके कब्जे में रखे काई रंग के थैले की तलासी लेने पर थैले के अंदर 26 पाव देशी मसाला मदिरा एवं 07 पाव देशी प्लेन मदिरा मिला आरोपी प्रमोद कुमार ध्रुव पिता स्व. महेत्तर ध्रुव उम्र 52 साल सा0 मरार गली मगरपारा बिलासपुर के कब्जे से 26 पाव देशी मसाला मदिरा प्रत्येक पाव 180 ml किमती 90 रूपये एवं 07 पाव देशी मदिरा प्रत्येक पाव 180ml किमती 80 रूपये कुल मदिरा 5 लीटर 940मि.ली. जुमला किमती 2900 रूपये को तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल हिरो स्पलेडर क्रमांक CG 10 EN 8520 को जप्त किया गया है आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से मौके पर गिर. कर न्यायालय पेश किया गया है ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …