Breaking News

नगर पालिका अध्यक्ष श्री सोनकर और कलेक्टर श्री एल्मा ने हरी झण्ड़ी दिखाकर किया राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ को रवाना

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्री सोनकर और कलेक्टर श्री एल्मा ने हरी झण्ड़ी दिखाकर किया राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ को रवाना

मुंगेली 02 अक्टूबर 2020// राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री संतू लाल सोनकर और कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ को रवाना किया। उन्होने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ को कलेक्टर परिसर से विकास खण्डो के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ महादेव तेदंवे, मुंगेली नगर पालिका परिषद के पार्षदगण सर्व श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, श्री रोहित शुक्ला, श्री राहुल कुर्रे, श्री संजय सिंह (साधू), श्री राजशेखर यादव, श्री संजय चंदेल, श्री श्रीनिवास सिंह, श्री प्रभु मल्लाह और श्री मनु सोनी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण एवं पहचान और कुष्ठ रोग के उपचार तथा उपचार अवधि तथा बहुऔषधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने फाइनल में बनाई जगह, अतिथियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह

🔊 Listen to this तखतपुर राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबलों के बीच कोरबा ने …