Breaking News

शासकीय उचित मूल्य दुकानों में उपलब्ध पी.डी.एस बारदानों का उपयोग केवल धान खरीदी कार्य में होगा बारदानों का अन्य कार्यो हेतु क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(8389105897)

शासकीय उचित मूल्य दुकानों में उपलब्ध पी.डी.एस बारदानों का उपयोग केवल धान खरीदी कार्य में होगा

बारदानों का अन्य कार्यो हेतु क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

मुंगेली 06 अक्टूबर 2020// कोरोना महामारी के कारण नये जूट बारदाने का उत्पादन कार्य प्रभावित होने के फलस्वरूप नये जूट बारदानों के आपूर्ति अपेक्षाकृत कम होगी। इसे दृष्टिगत रखते हुए पी.डी.एस बारदानों का उपयोग केवल विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी में किया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री पी.एस.एल्मा ने बारदानों का अन्य कार्यो हेतु क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रतिबंध कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों एवं गल्ला अथवा वनोपज तथा अन्य व्यापारियों को सूचित कर दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध दंडात्माक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  बना आकर्षण का केंद्र

🔊 Listen to this ‍खेल, संस्कार और समरसता का संगम: तखतपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट  …