शासन के योजनाओं से वंचित दिव्यांग महिला ने एस.डी.एम. से लगाई गुहार…

ब्युरो रिपोर्ट राजेश सोनी

शासन के योजनाओं से वंचित दिव्यांग महिला ने एस.डी.एम. से लगाई गुहार…
कोटा- नगर पंचायत कोटा वार्ड क्रमांक 09 डाकबंगला निवासी दिव्यांग महिला माया महेत्तर जो कि पुर्ण रूप से दिव्यांग है,चलने मे असमर्थ है उसे शासन की कोई भी योजनाओं का लाभ नगर पंचायत कोटा के अधिकारी व कर्मचारियों के लापरवाही की वजह से नही मिल पा रहा है, दिव्यांग महिला ने कई बार परिजनों के साथ नगर पंचायत कार्यालय जाकर अपने मुलभुत सुविधाओं की मांग की लेकिन कोई भी सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उनकी ओर ध्यान नही दिये, जिसके वजह से दिव्यांग महिला शासन के योजनाओं आवास, शौचालय, राशन कार्ड, ट्राईसिकल से अब तक वंचित है।
जिसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सोनी को हुई तो उन्होने दिव्यांग महिला से मुलाकात कर पुरी जानकारी ली और दिव्यांग महिला को लेकर एस.डी.एम. कार्यालय पहुँच कर दिव्यांग महिला के लिये प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान, शौचालय, राशन कार्ड व ट्राईसिकल की मांग कीया।
मनोज सोनी ने बताया कि दिव्यांग महिला कच्चा छपरा के जर्जर मकान में रह रही है जो किसी भी वक्त गिर सकता है अगर जल्द ही अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नही किये तो अप्रिय घटना घट सकती है जिसकी जवाबदारी शासन- प्रशासन की होगी दिव्यांग महिला की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …