छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)
*यदुवंशियों द्वारा गोवर्धन पूजा बड़े धूम धाम से मनाया गया*
*तखतपुर | गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम नगोई में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी (पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग एवं राष्ट्रीय सलाहकार) के मुख्य अतिथि के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ.*
*सर्वप्रथम भगवान श्री गोवर्धन जी के पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. श्री हर्षिता पाण्डेय जी ने कहा कि गोवर्धनपूजा, अन्नकूट महोत्सव : 15 नवंबर कार्तिक माह के शुक्लपक्ष का पहला दिन गोवर्धन पूजा के नाम रहता है। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गंगा। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। इनका बछड़ा खेतों में अनाज उगाता है। इस तरह गौ सम्पूर्ण मानव जाती के लिए पूजनीय और आदरणीय है। गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है और इसके प्रतीक के रूप में गाय की। जब कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएँ उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा। श्री विश्वनाथ यादव जी ने कहा कि गोवर्धन पूजा की परम्परा भगवान श्रीकृष्ण ने प्रारंभ करवाई थी। इस दिन दिन गायों को धन मानते हुए उनके सजाया-संवारा जाता है और उनकी पूजा की जाती है। ग्रामीण घरों में इस दिन प्रकीतात्मक रूप में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा की जाती है। इस दिन अन्नकूट महोत्सव भी मनाया जाता है। इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं| इस त्यौहार का पौराणिक महत्व है| इस पर्व में प्रकृति एवं मानव का सीधा संबंध स्थापित होता है|
इस पर्व में गोधन यानी गौ माता की पूजा की जाती है| शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उतनी ही पवित्र हैं जितना माँ गंगा का निर्मल जल| आमतौर पर यह पर्व अक्सर दीपावली के अगले दिन ही पड़ता है किन्तु यदा कदा दीपावली और गोवर्धन पूजा के पर्वों के बीच एक दिन का अंतर आ जाता है| श्री त्रेतानाथ पाण्डेय जी ने कहा कि इस पर्व में हिंदू धर्म के मानने वाले घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन जी की मूर्ति बनाकर उनका पूजन करते हैं| इसके बाद ब्रज के साक्षात देवता माने जाने वाले भगवान गिरिराज को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाते हैं| गाय- बैल आदि पशुओं को स्नान कराकर फूल माला, धूप, चन्दन आदि से उनका पूजन किया जाता है| गायों को मिठाई का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी जाती है तथा प्रदक्षिणा की जाती है| कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को भगवान के लिए भोग व यथासामर्थ्य अन्न से बने कच्चे-पक्के भोग, फल-फूल, अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थ जिन्हें छप्पन भोग कहते हैं का भोग लगाया जाता है| फिर सभी सामग्री अपने परिवार व मित्रों को वितरण कर प्रसाद ग्रहण किया जाता है। श्री प्रदीप कौशिक जी ने कहा कि यह घटना द्वापर युग की है|
ब्रज में इंद्र की पूजा की जा रही थी| वहां भगवान कृष्ण पहुंचे और उनसे पूछा की यहाँ किसकी पूजा की जा रही है| सभी गोकुल वासियों ने कहा देवराज इंद्र की| तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल वासियों से कहा कि इंद्र से हमें कोई लाभ नहीं होता| वर्षा करना उनका दायित्व है और वे सिर्फ अपने दायित्व का निर्वाह करते हैं, जबकि गोवर्धन पर्वत हमारे गौ-धन का संवर्धन एवं संरक्षण करते हैं| जिससे पर्यावरण शुद्ध होता है| इसलिए इंद्र की नहीं गोवर्धन की पूजा की जानी चाहिए| सभी लोग श्रीकृष्ण की बात मानकर गोवर्धन पूजा करने लगे| जिससे इंद्र क्रोधित हो उठे, उन्होंने मेघों को आदेश दिया कि जाओं गोकुल का विनाश कर दो| भारी वर्षा से सभी भयभीत हो गए| तब श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठिका ऊँगली पर उठाकर सभी गोकुल वासियों को इंद्र के कोप से बचाया| जब इंद्र को ज्ञात हुआ कि श्रीकृष्ण भगवान श्रीहरि विष्णु के अवतार हैं तो इन्द्रदेव अपनी मुर्खता पर बहुत लज्जित हुए तथा भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा याचना की| तबसे आज तक गोवर्धन पूजा बड़े श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ की जाती है। आज भी गौ द्वारा प्राप्त दूध हमारे जीवन में बेहद अहम स्थान रखता है| यूं तो आज गोवर्धन पर्वत ब्रज में एक छोटे पहाड़ी के रूप में हैं, किन्तु इन्हें पर्वतों का राजा कहा जाता है| ऐसी संज्ञा गोवर्धन को इसलिए प्राप्त है क्योंकि यह भगवान कृष्ण के समय का एक मात्र स्थाई व स्थिर अवशेष है| उस काल की यमुना नदी जहाँ समय-समय पर अपनी धारा बदलती रहीं, वहीं गोवर्धन अपने मूल स्थान पर ही अविचलित रुप में विद्यमान रहे| गोवर्धन को भगवान कृष्ण का स्वरुप भी माना जाता है और इसी रुप में इनकी पूजा की जाती है| गर्ग संहिता में गोवर्धन के महत्त्व को दर्शाते हुए कहा गया है – गोवर्धन पर्वतों के राजा और हरि के प्रिय हैं| इसके समान पृथ्वी और स्वर्ग में दूसरा कोई तीर्थ नहीं है।*
इस अवसर पर श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी (पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग एवं राष्ट्रीय सलाहकार) श्री विश्वनाथ यादव चतुर यादव सरजू यादव श्री त्रेतानाथ पांडे प्रदीप कौशिक कृष्ण कुमार साहू लक्ष्मण यादव अश्वनी श्रीवास् ईश्वर देवांगन नैनलाल साहू कोमल सिंह ठाकुर ज्ञान सिंह कांशी देवांगन मोनू सेमर राजेश सोनी राजकुमार यादव दुखीराम यादव शत्रुघन यादव राम अवतार यादव बलराम यादव राकेश यादव दिनेश यादव शिवचरण यादव मनीष यादव आसाराम यादव ओम प्रकाश यादव दीपक यादव हर प्रसाद यादव रूपचंद यादव जलेश्वर यादव नेतराम साहू दिनेश साहू सीताराम साहू बंसी साहू तुलसी साहू हनुमान कौशिक परदेसी मरावी हरीश ध्रुव पूर्व सरपंच बलराम पुरुषोत्तम साहू लखन साहू बालक यादव उमेश यादव गजराज यादव राकेश तिवारी सोहन कश्यप सूर्या कश्यप रूपचंद राधेश्याम जलेश्वर एवं अधिक से अधिक संख्या में ग्राम वासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।*