छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट,(7389105897)
खरीफ विपरण वर्ष 2020-21
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 1 दिसम्बर से
जिले के 92 उपार्जन केंद्रो में पंजीकृत 82 हजार 754 किसानों से होगी धान की खरीदी
सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण
मुंगेली 28 नवम्बर 2020// कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य एक दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। इस हेतु जिले में सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उन्होने बताया कि जिले के 66 समितियों के 92 उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत 82 हजार 754 किसानों का धान समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाएगा। धान उपार्जन केंद्रों के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर निगरानी दलों का गठन किया गया है। धान के अवैध व्यापार, परिवहन एवं धान उपार्जन केंद्रों की समुचित निगरानी, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए धान उपार्जन केंद्र स्तर पर राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त दल का भी गठन किया गया है। धान उपार्जन केंद्र के लिए डाटा एंट्री आॅपरेटर, अन्य स्टाफ के साथ-साथ कम्प्यूटर सेट, दो प्रिंटर, यूपीएस, दो केव्हीए जनरेटर, नमी मापक यंत्र, पाॅलीथीन कव्हर, ड्रेनेज मटेरियल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। उन्होने बताया कि धान उपार्जन केंद्रों में अवैध रूप से धान खपाने हेतु धान संग्रहणकर्ता, कोचियों और परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। धान खरीदी में उपार्जन केंद्र स्थापित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं क्षेत्रीय, जनप्रतिनिधियों की भी आवश्यक सहभागिता सुनिश्चित होगी। उन्होने बताया कि धान खरीदी का कार्य उपार्जन केंद्र दाऊकापा, खाम्ही, खपरीकला, लगरा, अखरार, डिडौरी, गुरूवाईन डबरी, बोड़तरा, चंदली, झाफल, फुलझर, डोंगरिया, खुडिया, नवाडीह, वेंकट नवागांव, विचारपुर, मनोहरपुर, तेलीमोहतरा, सुरेठा, पैजनिया, लोरमी, रैतराकला, तेलीयापुरान, मसनी, सिंघनपुरी, भालूखोंदरा, मुंगेली, फंदवानी, झगरहटा, टेढ़ाधौरा, पौनी, दुल्लापुर, नवागांव, निरजाम, चकरभाठा, छटन, सेमरकोना, बुंदेली, टेमरी,तरवरपुर, मंदनपुर, लालाकापा, कोदवा, धरमपुरा, गीधा, पंडरभठ्ठा, सिंगारपुर, केसलीकला, कंतेली और देवरी में धान की खरीदी की जाएगी।
इसी तरह धान उपार्जन केंद्र नवागांव घु., बरेला, ठाकुरीकापा, पदमपुर, खम्हरियां,फरहदा, बिरगांव, भठलीकला, धनगांव, जरहागांव , दशरंगपुर, पथरिया, जुनवानी, सिलतरा, जेवरा, अमलीकापा, अमोरा, पुछेली, कुकुसदा,लौदा, गोइंद्री, केवटाडीह, सिलदहा, गंगद्वारी, पथरगढ़ी, सरगांव, सावा, धूमा, सांवतपुर, चंद्रखुरी, किरना, बदरा, संकेत, रामबोड़, ककेडी, पिपरलोड, खुटेरा, हिंछापुरी, धरदेई, पडियाईन, भटगांव और हथनीकला में धान की खरीदी की जाएगी।