छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में विभिन्न पदो पर संविदा नियुक्ति हेतु चयन सूची जारी
मुंगेली 30 नवम्बर 2020// शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में 27 नवम्बर को शिक्षक कम्प्यूटर, सहायक ग्रेड-2 एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर चयन हेतु अंतिम मेरिट सूची जारी की गई थी। तदोपरान्त 27 नवम्बर को ग्रंथपाल, शिक्षक कम्प्यूटर, प्रयोगशाला सहायक, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, भृत्य एवं चैकीदार के पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। जिसका अवलोकन जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों हेतु नियुक्ति आदेश डाक के माध्यम से भेजा जा रहा है। चयनित अभ्यर्थी 10 दिसम्बर को शाम 5 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर कार्यभार ग्रहण कर सकते है।