Breaking News

गोबर खरीदी से लेकर भुगतान की प्रक्रिया में मोबाईल एप्प का हो रहा उपयोग

छःग ब्यूरो चीफ पी  बेनेट

गोबर खरीदी से लेकर भुगतान की प्रक्रिया में मोबाईल एप्प का हो रहा उपयोग

कलेक्टर ने की गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा

मुंगेली 03 दिसम्बर 2020// कलेक्टर श्री पी. एस. एल्मा ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में गोधन न्याय योजना के तहत मुंगेली और लोरमी विकास खण्ड के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीणों किसानों, गोपालको के साथ-साथ गोठानों से जुडी महिला स्व सहायता समूहो की आमदनी में इजाफे का एक माध्यम बन गई है। उन्होने कहा कि इस योजना के सफलता के लिए गोबर खरीदी से लेकर भुगतान की प्रक्रिया में मोबाईल एप्प का उपयोग किया जा रहा है। इस योजना के कियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। बैठक में उन्होने गोबर की मात्रा, वर्मी टाका का निर्माण, गोठान में गोबर रखने की तिथि से टाका में गोबर डालने और वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने तक की तिथि के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन परीक्षण ,पेकैजिंग और विक्रय के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

बैठक में उन्होने वर्मी कम्पोस्ट खाद का क्रय करने वालो को प्रोत्साहित करने तथा कम्पोस्ट खाद का क्रय करने वाले तथा पैरा दान करने वाले किसानों को प्राथमिकता से धान विक्रय का टोकन जारी करने की बात कहीं है। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि गोठानों में पशुओं के संरक्षण के लिए शेड निर्माण, चारागाह और पेयजल हेतु निर्मित जल पात्र (कोटना) के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमति नुपूर राशि पन्ना ने भी गोधन न्याय योजना के योजना के सफल कियान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डी के. ब्यौहार, चिप्स ईडीएम सुश्री सोनम तिवारी भी मौजूद थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन

🔊 Listen to this सीएनआई चर्च तखतपुर में सात दिवसीय वीबीएस क्लास का भव्य समापन …